कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 83वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई

राजीव गांधी की 83वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई

कासगंज। जिला/शहर कांग्रेस कमेटी कासगंज द्वारा कैम्प कार्यालय गांधी मूर्ति पर भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 83वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में एआईसीसी सदस्य मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत ने राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित कांग्रेसजनों ने भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर केक काटकर राजीव गांधी जी को भोग अर्पित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एआईसीसी सदस्य मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत ने कहा कि राजीव गांधी जी ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने देश में सूचना एवं प्रौद्योगिकी, संचार, शिक्षा तथा वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। राजीव गांधी जी का सपना एक आधुनिक, प्रगतिशील और मजबूत भारत का निर्माण करना था।

कांग्रेस जिला कंट्रोल रूम प्रभारी विमल कुमार सिंह ने कहा कि राजीव गांधी जी ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की। उनका प्रयास था कि लोकतंत्र और विकास की प्रक्रिया गांवों तक पहुंचे तथा ग्राम पंचायतों को अधिक अधिकार और मजबूती मिले। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी की दूरदर्शी सोच आज भी देश के विकास और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए प्रेरणादायी है।

कार्यक्रम में गुलफाम सिंह, सतेन्द्र वैश्य,(चैयरमैन विधि प्रकोष्ठ) अलीहसन, महेन्द्र सिंह, अमित यादव, रमेश धनगर, प्रतिभा सिंह, भीकम सिंह, अभिषेक दुबे, दीपू पाण्डेय, थर्मेश शर्मा, चमन ट्रेलर, राजकपूर वाल्मीकि, राजा सलमानी, आजम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *