सोरों में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर
तुलसी जयंती के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाई खेल प्रतिभा और रणनीतिक क्षमता

सोरों। संत गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के शुभ अवसर पर मंगलवार को उनकी जन्म भूमि तीर्थ नगरी सोरों क्षेत्र में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाहक ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित करने के साथ शतरंज की पहली चाल चलकर किया।
प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा, एकाग्रता तथा रणनीतिक क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और शतरंज प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में बौद्धिक क्षमता, एकाग्रता, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देना है। तुलसी जयंती के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्रवासियों में भी उत्साह रहा।
प्रतियोगिता के आयोजन में मनीष पंडा और सत्यम चतुर्वेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता में नितिन पचौरी, दयानंद तिवारी, गौरव राम, लोटा, कुणाल चतुर्वेदी, आदर्श बरवारिया, अंकित स्वामी, विकास डगेरा, ऋषभ पचौरी, दीपक, निर्भय, रामावतार पंडा, सोमांशु निर्भय, अंशुल भारद्वाज, दीपक पचौरी, अभय निर्भय, दीपक चौधरी और अर्पित मिश्रा सहित अन्य खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
मैच रेफरी की भूमिका माधव महेरे, विनय कोठेवर, मोहनलाल चौधरी और भूपेश शर्मा ने निभाई। आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।
Author: Soron Live 24

