सोरों पालिका के खिलाफ सभासद अतुल महेरे ने खोला मोर्चा

सोरों पालिका के खिलाफ सभासद अतुल महेरे ने खोला मोर्चा

सोशल मीडिया पर वार्ड से लेकर पूरे नगर की समस्याओं को उठा रहे सभासद, जलभराव और सड़क निर्माण समेत तीर्थयात्रियों की सुविधाओं पर पालिका प्रशासन से मांगा जवाब

सोरों, कासगंज। तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र की नगर पालिका परिषद एक बार फिर अपने कार्यों को लेकर चर्चा में है। नगर की समस्याओं को लेकर अब नगर पालिका के सभासद अतुल महेरे ने सोशल मीडिया के जरिए पालिका प्रशासन के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है।

सभासद अतुल महेरे अपने फेसबुक अकाउंट पर लगातार अपने वार्ड सहित पूरे नगर में विकास कार्यों और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि सोरों में रोजाना बड़ी संख्या में तीर्थयात्री और श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन उनके लिए नगर पालिका की ओर से पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।

उन्होंने अपने वार्ड में विकास कार्य न होने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया है। इसके साथ ही टेढ़ा नीम, मोहल्ला 64 और चक्रवर्ती क्षेत्र में जलभराव की समस्या को लेकर भी पालिका प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।

वहीं मोहल्ला मढ़ई में पहले से बनी मजबूत सड़क के ऊपर नई सड़क बनाए जाने को लेकर भी सभासद ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नगर में विकास कार्यों को लेकर पारदर्शिता और जरूरत के मुताबिक काम होना चाहिए।

नगर पालिका के कार्यों को लेकर इससे पहले भी सभासद और स्थानीय लोग सोशल मीडिया के माध्यम से सवाल उठाते रहे हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि सभासद अतुल महेरे द्वारा उठाए गए सवालों पर नगर पालिका प्रशासन क्या जवाब देता है और समस्याओं के समाधान के लिए क्या कदम उठाता है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *