स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में शान से लहराया तिरंगा, उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित

कासगंज, 15 अगस्त 2026। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन कासगंज में पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने राष्ट्र एवं नागरिकों के प्रति पुलिस के दायित्व और कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए समाज में शांति, सौहार्द, सुशासन एवं विकास के लिए पुलिस की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को कर्तव्यपरायणता तथा अस्पृश्यता निवारण की शपथ दिलाई। इसके बाद मिष्ठान का वितरण किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
जनपद के सभी थानों पर भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना प्रभारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सभी को शपथ दिलाई तथा मिष्ठान वितरित किया।
क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान ने थाना कासगंज, क्षेत्राधिकारी सहावर दुर्गेश कुमार मिश्र ने थाना सहावर तथा क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार ने थाना पटियाली में उपस्थित रहकर ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मौजूद अधिकारी एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई और मिष्ठान का वितरण किया गया।
उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मियों का सम्मान
कार्यक्रम के बाद पुलिस विभाग में सराहनीय एवं उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को विभागीय एवं शासन स्तर से प्राप्त मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित पुलिसकर्मियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा को प्रेरणादायी बताया गया।
👇शुभ कामनाएं संदेश👇

Author: Soron Live 24

