श्री गंगा सभा संरक्षक मंडल का विस्तार, चार नए सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन

सोरों, कासगंज। तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में श्री गंगा सभा की महत्वपूर्ण बैठक नगर पालिका बारात घर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक कैलाश चंद्र शर्मा नंबरदार ने की। बैठक में श्री गंगा सभा के संरक्षक मंडल के विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में पूर्व गंगा सभा अध्यक्ष कैलाश चंद्र कटारे, धन कुमार शर्मा, अयाचक अनुराग शर्मा एडवोकेट एवं अवधेश कुमार शर्मा का सर्वसम्मति से संरक्षक मंडल में चयन किया गया।

नवनियुक्त संरक्षकों का श्री रामलीला कमेटी रजिस्टर्ड के अध्यक्ष नितेश मेधावी एवं अन्य पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान नवनियुक्त संरक्षकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री गंगा सभा की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा तीर्थ नगरी सोरों की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया।
बैठक में श्री गंगा सभा के महामंत्री ओम दर्शन बबलू मोहल्लेदार, कैलाश चंद्र शर्मा, अमरीश निर्भय, धन कुमार शर्मा, उपेंद्र तिवारी, ललित मोहन तिवारी, मोहित तिवारी, दुर्गा शंकर मिश्र, दीपक बोहरे, आशीष याचक, राजू दुबे, मुकेश महेरे, सार्थक मिश्रा, सौरभ पचौरी, नितिन कुमार, मोहित मोहल्लेदार, विष्णु चौधरी, अश्वनी चौधरी, राजीव तिवारी, राहुल दुबे, मोहन पंडा, आशीष कुमार, अवधेश कुमार, ईश्वल चौधरी, सत्यकाम पाठक, पवन बोहरे, आकाश तिवारी, रवींद्र महाराजा, रमाकांत बोहरे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बैठक के दौरान श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा तीर्थ नगरी सोरों की धार्मिक विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
Author: Soron Live 24

