सोरों में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

सोरों में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

सोरों/कासगंज। भाजपा मंडल सोरों नगर के तत्वावधान में विशाल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के गीतों पर कदमताल करते हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग में “भारत माता की जय” के नारों से नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे एवं मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया दुबे ने वराह मूर्ति रोडवेज बस स्टैंड पर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए कछला गेट स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क पहुंची, जहां इसका समापन किया गया।

यात्रा में आगे चल रहे डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों के बीच भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक आगे बढ़ते रहे। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से लोकेश भाटी के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की गई। पुलिसकर्मी भी हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में नजर आए।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

समापन से पूर्व सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा एवं मंडल प्रभारी राजवीर सिंह भल्ला ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे मौजूद

तिरंगा यात्रा में संपूर्णानंद भारद्वाज, विकास निर्भय, आशुतोष त्रिवेदी, विजय गोस्वामी, मनीष शर्मा, राहुल पाठक, बिट्टू बॉस, राहुल शर्मा, कन्हैयालाल बघेल, बृजेश उपाध्याय, मुकेश राजपूत, राहुल पचौरी, गिरीश वार्ष्णेय, रमाकांत तिवारी, जय सिंह, नाथूराम मौर्य, विक्रम मौर्य, योगेश चौधरी, सतीश चौधरी, जयपाल वर्मा, एनडी मौर्य, सांत्वना पाराशर, सीमा शाक्य, अनीता उपाध्याय, शंकुतला निर्भय, धर्मेंद्र कुमार, अतुल मिश्रा, जितेंद्र कुमार, गोविंद तिवारी,नवीन मिश्रा, विष्णु, सूबेदार बघेल, धर्मेश शर्मा एवं विवेक वशिष्ठ, पवनेश सक्सेना सभासद विजय पुजारी सभासद जय सिंह सभासद, जय पाल सभासद, मुकेश राजपूत, विवेक भारद्वाज,कमल त्रिवेदी, गोविंद महेरे सहित भाजपा के सभी पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

🇮🇳 तिरंगा यात्रा ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश, देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा सोरों नगर।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *