सोरों में दर्द निवारक केंद्रों का जाल! बिना मानकों के इलाज का खेल, स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल

सोरों में दर्द निवारक केंद्रों का जाल! बिना मानकों के इलाज का खेल, स्वास्थ्य विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल

रामसिंहपुरा समेत कई स्थानों पर कथित रूप से संचालित हो रहे दर्द निवारक व थेरेपी सेंटर, आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का आरोप

 

 

कासगंज यूपी। तीर्थ नगरी सोरों में कथित रूप से संचालित हो रहे अवैध दर्द निवारक केंद्र और थेरेपी सेंटर इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। आरोप है कि रामसिंहपुरा सहित नगर के कई स्थानों पर ऐसे केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां इलाज के नाम पर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इन केंद्रों के संचालन को लेकर न तो स्पष्ट रूप से स्वास्थ्य विभाग की निगरानी दिखाई देती है और न ही इनकी वैधता को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर इन केंद्रों के संचालन की जांच कौन कर रहा है?

स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल 

यदि बिना आवश्यक पंजीकरण, प्रशिक्षित चिकित्सकीय स्टाफ अथवा निर्धारित मानकों के ऐसे केंद्र संचालित हो रहे हैं, तो यह आमजन के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय हो सकता है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से रामसिंहपुरा समेत सोरों में संचालित सभी दर्द निवारक एवं थेरेपी सेंटरों की जांच कराने की मांग की है।

 

सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि इन केंद्रों के संचालन में नियमों की अनदेखी हो रही है, तो संबंधित विभाग अब तक कार्रवाई से दूर क्यों है? क्या विभाग को इन केंद्रों की जानकारी नहीं है या फिर किसी की मिलीभगत/शह से इनका संचालन हो रहा है?

अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले को संज्ञान में लेकर जांच करता है या फिर कथित अवैध दर्द निवारक केंद्र इसी तरह बेखौफ संचालित होते रहेंगे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *