तिरंगा कॉन्सर्ट में देशभक्ति के रंग में रंगा श्री गणेश इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम

तिरंगा कॉन्सर्ट में देशभक्ति के रंग में रंगा श्री गणेश इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम

डीएम प्रणय सिंह एवं सीडीओ वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

 

कासगंज, 12 अगस्त 2026। जिलाधिकारी प्रणय सिंह की उपस्थिति में बुधवार को श्री गणेश इंटर कॉलेज ऑडिटोरियम में तिरंगा कॉन्सर्ट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पीएसी बैंड वादन के साथ हुआ। जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी ने पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने कहा कि राष्ट्रप्रेम केवल भावनाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि हमारे आचरण, कर्तव्यों और जिम्मेदारियों में भी दिखाई देना चाहिए। तिरंगा हमें देश की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति अपने दायित्वों का निरंतर स्मरण कराता है।

कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने फोटो क्लिक कराकर कार्यक्रम की यादों को संजोया। ऑडिटोरियम में देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत रहा।

इस अवसर पर महिला आयोग की सदस्य, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पर्यटन अधिकारी, श्री गणेश इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित संबंधित अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना के साथ हुआ।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *