गोरखपुर: शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, एक के कब्जे से तलवार बरामद

गोरखपुर: शिवकुमार त्रिपाठी हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, एक के कब्जे से तलवार बरामद

पुरानी रंजिश में ब्रह्मभोज के बहाने बुलाकर हत्या करने का आरोप, सिकरीगंज पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

गोरखपुर। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली खुर्द में शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ थाना सिकरीगंज में मुकदमा अपराध संख्या 217/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों में आशुतोष चौधरी, विन्दनिवास चौधरी, राहुल चौधरी और भानू चौधरी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश को लेकर शिवकुमार त्रिपाठी को ब्रह्मभोज में भोजन के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि इसके बाद उन्हें हत्या के इरादे से अपहरण कर मसी विद्यालय के पीछे ले जाया गया, जहां धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपियों पर असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

एक आरोपी के पास से तलवार बरामद

गिरफ्तार आरोपी आशुतोष चौधरी (करीब 18 वर्ष) के कब्जे से पुलिस ने एक तलवार बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मामले में धारा 190, 191(2), 191(3), 140(2), 103(2), 117(4), 351(3) BNS तथा आशुतोष चौधरी के खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

  1. आशुतोष चौधरी पुत्र प्रमोद चौधरी, निवासी अहिरौली खुर्द, थाना सिकरीगंज
  2. विन्दनिवास चौधरी पुत्र स्व. छेदी चौधरी, निवासी अहिरौली खुर्द
  3. राहुल चौधरी पुत्र स्व. छेदी चौधरी, उम्र करीब 31 वर्ष
  4. भानू चौधरी पुत्र स्व. छेदी चौधरी, उम्र करीब 37 वर्ष

पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपियों के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार करने में इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अंजुल कुमार चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक बैजनाथ बिन्द, उपनिरीक्षक दीपक कुमार, उपनिरीक्षक रामफेरन, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार आर्य, कांस्टेबल उपेन्द्र सिंह यादव, रघुबर बिन्द, ऋषि कुमार, ब्रिकेश यादव और कुलधन सिंह यादव शामिल रहे।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *