कासगंज में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का जयघोष, पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

कासगंज में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का जयघोष, पुलिस ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एसपी ओपी सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत

कासगंज, 12 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उपलक्ष्य में बुधवार को कासगंज पुलिस की ओर से शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, प्रतिष्ठित नागरिकों एवं आमजन ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सोरों गेट से हुआ। यात्रा बारहद्वारी, घंटाघर, गांधी मूर्ति, प्रभु पार्क, बस स्टैंड और विलराम गेट होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष गूंजते रहे। शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जागृत करने के साथ राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है। कासगंज पुलिस आमजन के साथ मिलकर देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव संकल्पबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर गर्व के साथ तिरंगा फहराने की अपील की।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान, थाना प्रभारी कासगंज जगदीश चंद्र, व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य, प्रतिष्ठित नागरिक, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम प्रहरी एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *