अखंड भारत के संकल्प के साथ मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस

अखंड भारत के संकल्प के साथ मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस

जाति-पांति और भेदभाव मिटाकर एकता व अखंडता के साथ कार्य करने का आह्वान

कासगंज। कासगंज प्रांत के निर्देशानुसार प्रति वर्ष की भांति गौरी शंकर शारदा विद्यालय, मिशन चौराहा पर अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने अखंड भारत की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेरठ क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर रहे, जबकि अध्यक्षता डीसीएम हॉस्पिटल के डायरेक्टर अजय कुमार गुप्ता ने की।

मुख्य अतिथि मुकेश खांडेकर ने अखंड भारत के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि भारत की प्राचीन सांस्कृतिक और भौगोलिक एकता को खंडित करने के प्रयास इतिहास में होते रहे हैं। संपूर्ण भारत के हिंदुओं को संगठित कर अखंड भारत के निर्माण का संकल्प लेना ही अखंड भारत संकल्प दिवस का उद्देश्य है।

कार्यक्रम अध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि जाति-पांति, भेदभाव और ऊंच-नीच की भावना को समाप्त कर एकता और अखंडता के साथ कार्यकर्ताओं को अखंड भारत के संकल्प को आगे बढ़ाना चाहिए।

कार्यक्रम में विनय राज माहेश्वरी, विभाग मंत्री एटा विभाग तथा अमरीष वशिष्ठ, विभाग संयोजक बजरंग दल एटा विभाग ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री नवीन सक्सेना ने किया। इस दौरान जगदीश प्रसाद विरथरे, गोविंद महेरे, राज दिवाकर, विनोद कुशवाह, सतेंद्र सिंह, विशु वाष्र्णेय, लखन प्रताप सिंह, सुधांशु, निक्की, सत्यम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *