कांवड़ यात्रा को लेकर कासगंज-एटा बॉर्डर पर पुलिस की कड़ी निगरानी

कांवड़ यात्रा को लेकर कासगंज-एटा बॉर्डर पर पुलिस की कड़ी निगरानी

एसपी, एएसपी व सीओ ने किया बॉर्डर का निरीक्षण, ड्रोन से भी रखी गई नजर

कासगंज। कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी ने कासगंज-एटा बॉर्डर का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने बॉर्डर पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, संचार व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा कांवड़ यात्रियों के सुगम आवागमन को लेकर अधिकारियों ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बॉर्डर क्षेत्र में तैनात पुलिसकर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करने को कहा गया।

कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बॉर्डर क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी क्षेत्र की निगरानी की गई। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *