सोरों में डाक कांवड़ को बाइक ने मारी टक्कर, कांवड़ खंडित; पुलिस ने संभाली स्थिति

सोरों में डाक कांवड़ को बाइक ने मारी टक्कर, कांवड़ खंडित; पुलिस ने संभाली स्थिति

दो कांवड़ यात्री घायल, प्राथमिक उपचार के बाद दोबारा जल लेने हरिद्वार हुए रवाना

सोरों (कासगंज)। हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ यात्रियों के जत्थे के साथ रविवार को तीर्थ नगरी सोरों में हादसा हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक डाक कांवड़ खंडित हो गई। घटना के बाद मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही सोरों पुलिस और क्षेत्राधिकारी आंचल चौहान मौके पर पहुंचीं तथा कांवड़ यात्रियों से वार्ता कर स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से संभाल लिया।

जानकारी के अनुसार, जनपद फिरोजाबाद की तहसील सिरसागंज के ग्राम सराय शेख से करीब 55 कांवड़ यात्रियों का जत्था हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर लौट रहा था। श्रद्धालुओं को सोमवार को बटेसुर महादेव मंदिर में गंगाजल अर्पित करना था। इसी दौरान सोरों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक बाइक सवार ने डाक कांवड़ लेकर चल रहे यात्री को टक्कर मार दी, जिससे कांवड़ खंडित हो गई और दो श्रद्धालु घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस

खंडित डांक कावड़ दिखाते कावड़ यात्री

घायलों की पहचान पवन (22) पुत्र राजू तथा नरेंद्र पुत्र श्रीदयाल कुशवाह, निवासी ग्राम सराय शेख, तहसील सिरसागंज, जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई। दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोरों में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्होंने दोबारा हरिद्वार जाकर गंगाजल भरने का निर्णय लिया और रवाना हो गए, ताकि निर्धारित समय पर भगवान बटेसुर महादेव का जलाभिषेक कर सकें।

 

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *