कांवड़ यात्रा के चलते कासगंज में अगस्त माह के आठ दिन बंद रहेंगे स्कूल, डीआईओएस ने जारी किए आदेश

 कांवड़ यात्रा के चलते कासगंज में अगस्त माह के आठ दिन बंद रहेंगे स्कूल, डीआईओएस ने जारी किए आदेश

कासगंज। कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ती भीड़ एवं मुख्य मार्गों पर रूट डायवर्जन को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कासगंज ने जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी बोर्डों के राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी, सीबीएसई, आईसीएसई एवं संस्कृत बोर्ड के विद्यालयों में श्रावण माह के दौरान आठ दिनों का अवकाश घोषित किया है।

अवकाश की तिथियां इस प्रकार हैं—

  • 1 अगस्त (शनिवार)
  • 3 अगस्त (सोमवार)
  • 8 अगस्त (शनिवार)
  • 10 अगस्त (सोमवार)
  • 15 अगस्त (शनिवार)*
  • 17 अगस्त (सोमवार)
  • 22 अगस्त (शनिवार)
  • 24 अगस्त (सोमवार)

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह शासन के निर्देशानुसार विद्यालयों में यथावत आयोजित किया जाएगा। वहीं, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी कार्यालयी कार्य, बोर्ड परीक्षाओं तथा शासन एवं विभागीय कार्यों के लिए आवश्यकतानुसार उपस्थित रहेंगे।

डीआईओएस ने सभी विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *