मुख्य मार्ग पर दलदल से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की उठाई मांग

मुख्य मार्ग पर दलदल से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की उठाई मांग

रसूलपुर अरौरा में आरसीसी सड़क बनवाने की मांग, चेतावनी—समस्या का समाधान नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

कासगंज। जनपद कासगंज की पटियाली तहसील क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर अरौरा में मुख्य मार्ग पर दलदल और कीचड़ की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार शाम करीब 5 बजे ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया।

ग्रामीणों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर लंबे समय से दलदल की स्थिति बनी हुई है, जिससे पैदल राहगीरों, स्कूली बच्चों, किसानों और वाहन चालकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि मुख्य मार्ग का शीघ्र आरसीसी सड़क के रूप में निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मांगीलाल, विक्रम, रमेश, भूरा, किशन, लालाराम, हरविलास और तेज सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *