गुरु पूर्णिमा:भाजपा नेताओं ने सोरों में मंदिर सेवायतों का किया भव्य सम्मान

भगवान वराह और रघुनाथ मंदिर के सेवायतों का फूल-माला व पटका पहनाकर किया अभिनंदन, सनातन संस्कृति के संरक्षण का लिया संकल्प
सोरों (कासगंज)।( लेखक सचिन उपाध्याय) भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार सोरों नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया एवं नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने भगवान वराह मंदिर और रघुनाथ मंदिर के सेवायत नरेश त्रिगुणायत एवं रामदास का फूल-माला और पटका पहनाकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

इस अवसर पर आदित्य काकोरिया ने कहा कि “सनातन संस्कृति के संरक्षक मंदिर और उनके सेवायत ही हमारी पहचान हैं। भाजपा सदैव धर्म और संस्कृति के सम्मान के लिए संकल्पबद्ध है।”
वहीं रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि “भगवान वराह और रघुनाथ की नगरी सोरों की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। मंदिरों की व्यवस्था और सौंदर्यीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।”
कार्यक्रम के दौरान मंदिर सेवायतों के सम्मान के साथ सनातन परंपरा एवं धार्मिक विरासत के संरक्षण पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता आशुतोष त्रिवेदी, विजय गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

