कारगिल विजय दिवस पर सेवाभारती की गोष्ठी आयोजित, शहीदों के बलिदान को न भूलने का लिया संकल्प

कारगिल विजय दिवस पर सेवाभारती की गोष्ठी आयोजित, शहीदों के बलिदान को न भूलने का लिया संकल्प

 

कासगंज। रविवार को सेवाभारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में अशोक नगर स्थित कैंप कार्यालय पर एक प्रेरणादायी गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग उपाध्यक्ष एवं जिला संरक्षक डॉ. पंकज वार्ष्णेय ने की। गोष्ठी का शुभारंभ प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हरवीर सोलंकी ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

कार्यक्रम में पूर्णकालिक स्वयंसेवक महेन्द्र दास ने सेवाभारती के सेवा कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं से एक माह के भीतर कम से कम एक नया सेवा कार्य शुरू करने का आह्वान किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. पंकज वार्ष्णेय ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, अटूट संकल्प और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। वर्ष 1999 में भारतीय सेना ने वीरता का परिचय देते हुए दुश्मन को परास्त कर कारगिल की चोटियों पर तिरंगा फहराया था। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिक सीमाओं पर इसलिए डटे रहते हैं ताकि देशवासी सुरक्षित और निश्चिंत जीवन जी सकें। ऐसे वीर शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखना और उनसे प्रेरणा लेना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

गोष्ठी को जिला कोषाध्यक्ष के.के. सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में हरवीर सोलंकी, महेन्द्र दास, डॉ. पंकज वार्ष्णेय, के.के. सिंह, गीता सोलंकी, प्रताप सिंह, राजेंद्र कुमार, पप्पू शाक्य, धर्मेंद्र सक्सेना, राजेश कुमार, अभय वर्मा, गौरव राजपूत, डॉ. राज वर्मा, डॉ. गिरीश, दूरबीन सिंह, मोहर सिंह शाक्य, सौरभ साहू, मुकेश राजपूत, योगेश कुमार, ज्ञानेन्द्र लोधी, तेजपाल, सोमेंद्र, राम कुमार, विनोद कुमार, जितेंद्र कुमार, गजराज, हरीश चंद्र, प्रेमपाल, विजय यादव सहित बड़ी संख्या में सेवाभारती के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *