कासगंज पुलिस का बड़ा खुलासा: चोरी की वारदात का पर्दाफाश,चार आरोपी गिरफ्तार

कासगंज पुलिस का बड़ा खुलासा: चोरी की वारदात का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

चोरी की ज्वैलरी और ₹40 हजार नकद बरामद, पुलिस ने चारों आरोपियों को भेजा जेल

 

कासगंज। थाना कासगंज पुलिस ने चोरी की एक वारदात का सफल खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने के आभूषण और ₹40 हजार नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, किलौनी रफातपुर निवासी विकास यादव ने थाना कासगंज में शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 जून 2026 की रात अज्ञात चोर उनके मकान से सोने के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। इस संबंध में थाना कासगंज में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। लगातार की गई जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने 25 जुलाई को कल्याणपुर बाईपास से कल्याणपुर जाने वाले मार्ग पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में अवनीश पुत्र अनूप सिंह, दीपू पुत्र यादराम उर्फ पप्पू (दोनों निवासी बहेड़िया), शेर सिंह पुत्र अनिल बाबू तथा सत्यवीर पुत्र ज्ञान सिंह (दोनों निवासी किलौनी रफातपुर, जनपद कासगंज) शामिल हैं।

चोरी का सामान और नकदी बरामद

आरोपियों के कब्जे से चार सोने की चूड़ियां, एक सोने का हार, एक जोड़ी सोने के झाले, एक सोने की चेन, चार सोने की अंगूठियां तथा ₹40 हजार नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई।

पुलिस टीम की भूमिका रही अहम

पूरे अभियान का नेतृत्व कोतवाली कासगंज के प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र ने अपनी टीम के साथ किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *