कासगंज में मकान का लेंटर गिरा, महिला और 9 वर्षीय बेटा घायल
हनोता गांव में हादसा, पीआरवी-112 ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया; पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच

कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के हनोता गांव में शुक्रवार को एक मकान का लेंटर गिरने से महिला और उसका 9 वर्षीय बेटा घायल हो गए। सूचना मिलते ही पीआरवी-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, बंटू पुत्र रामसरूप निवासी हनोता के मकान का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में सुदामा (33 वर्ष) और उनका 9 वर्षीय पुत्र परवेन्द्र घायल हो गए।
सूचना पर उपनिरीक्षक उपदेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीआरवी-5757 की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
पुलिस ने मौके का मुआयना कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
Author: Soron Live 24

