कासगंज सलेमपुर पिरोदा में जलभराव से ग्रामीण परेशान, 20 दिनों से मुख्य मार्ग पर भरा तालाब का पानी

कासगंज सलेमपुर पिरोदा में जलभराव से ग्रामीण परेशान, 20 दिनों से मुख्य मार्ग पर भरा तालाब का पानी

सलेमपुर पीरोंदा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लगाया लापरवाही का आरोप, विधायक और अधिकारियों से लगाई समाधान की गुहार

कासगंज। जनपद के मोहनपुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलेमपुर पीरोंदा में लगातार हो रही बारिश के चलते तालाब का पानी मुख्य मार्ग पर भर गया है। जलभराव के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की समय पर सफाई नहीं होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। करीब 20 दिनों से गांव के मुख्य रास्ते पर पानी भरा हुआ है, जिससे आमजन के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव के चलते बुजुर्ग और राहगीर फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार ग्राम प्रधान कल्पेश चौहान से तालाब की सफाई कराने की मांग की गई, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

ग्रामीणों ने विकास कार्यों में भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए सदर विधायक देवेंद्र लोधी और संबंधित ब्लॉक अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों ने अपील की है कि जल्द से जल्द तालाब की सफाई कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *