बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़, बूथ जीता तो चुनाव जीता :आशुतोष त्रिवेदी

बूथ अध्यक्ष संगठन की रीढ़, बूथ जीता तो चुनाव जीता : आशुतोष त्रिवेदी

बीवी सलेमपुर सचिवालय में भाजपा सोरों देहात मंडल की योजना बैठक संपन्न, 22 जुलाई के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सफल बनाने की बनी रणनीति

 

कासगंज/सोरों। भारतीय जनता पार्टी के सोरों देहात मंडल की आवश्यक योजना बैठक रविवार को बीवी सलेमपुर सचिवालय में मंडल अध्यक्ष दीपक ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल प्रवासी आशुतोष त्रिवेदी ने भाग लिया। बैठक में आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित कासगंज विधानसभा स्तरीय बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारियों के साथ-साथ डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (डीएलपी) पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रवासी आशुतोष त्रिवेदी ने कहा कि बूथ अध्यक्ष ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे मजबूत कड़ी हैं। सरकार और संगठन की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य बूथ अध्यक्ष करते हैं। उन्होंने कहा कि “यदि हमने अपना बूथ जीत लिया, तो पूरा चुनाव जीत लिया।” पार्टी बूथ अध्यक्षों के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से 22 जुलाई को आयोजित होने वाले कासगंज विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में अनिवार्य रूप से भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि सम्मेलन में “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” विषय पर विस्तार से चर्चा की जाएगी तथा आगामी चुनावों में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति साझा की जाएगी।

मंडल अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने कहा कि सोरों देहात मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पूरे उत्साह के साथ भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम संगठन की अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जिसकी प्रदेश नेतृत्व द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसलिए सभी कार्यकर्ता सरल ऐप के माध्यम से डीएलपी को समयबद्ध तरीके से पूरा करें।

बैठक में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शंकर पाल सिंह, मंडल महामंत्री इंद्रपाल सिंह, सुनील राजपूत, मंडल उपाध्यक्ष जयप्रकाश बघेल, पवन ठाकुर, जगत प्रकाश बघेल, मीडिया प्रभारी सुशील ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी मनपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रिंकू राजपूत, शक्ति केंद्र संयोजक पाली कुमार, राजेश कुमार, मोहित दीक्षित सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फोटो-1: बीवी सलेमपुर सचिवालय में आयोजित भाजपा सोरों देहात मंडल की योजना बैठक को संबोधित करते मंडल प्रवासी आशुतोष त्रिवेदी व मंचासीन पदाधिकारी।
फोटो-2: योजना बैठक के उपरांत भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक छायाचित्र।
#bjp

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *