कासगंज के लाल प्रक्ष सिंह जादोन का बढ़ा मान: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सम्मानित, एशियन व ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी स्तर पर जीते पदकों से बढ़ाया जिले का गौरव

कासगंज के लाल प्रक्ष सिंह जादोन का बढ़ा मान: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सम्मानित, एशियन व ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी स्तर पर जीते पदकों से बढ़ाया जिले का गौरव

 

कासगंज।( लेखक सचिन उपाध्याय)जनपद कासगंज के प्रतिभाशाली युवा आर्मरेसलर प्रक्ष सिंह जादोन ने अपनी शानदार खेल उपलब्धियों से जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज के दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने उन्हें सम्मानित किया।

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर राज्यपाल ने प्रक्ष सिंह जादोन को सम्मानित करते हुए ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि का चेक भी प्रदान किया।

इससे पहले भी प्रक्ष सिंह जादोन एशियन आर्मरेसलिंग कप में कांस्य पदक जीतकर भारत और उत्तर प्रदेश का गौरव बढ़ा चुके हैं। उनकी लगातार सफलताएं जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही हैं।

प्रक्ष सिंह जादोन कासगंज के सेंट जोसेफ्स स्कूल के पूर्व छात्र हैं। वर्तमान में वे अपने अनुशासन, कड़ी मेहनत और समर्पण के दम पर खेल जगत में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

उनकी सफलता के पीछे उनके परिवार और प्रशिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके पिता डॉ. प्रवीण सिंह जादोन के.ए. (पी.जी.) कॉलेज, कासगंज में शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के अध्यक्ष तथा पीपुल्स आर्मरेसलिंग फेडरेशन इंडिया (PAFI) के महासचिव हैं। वहीं उनकी माता श्रीमती सरिता सिंह जादोन ने भी हर कदम पर उनका उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन किया।

पीपुल्स आर्मरेसलिंग फेडरेशन इंडिया (PAFI) ने भी प्रक्ष सिंह जादोन की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ी भारत में आर्मरेसलिंग के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक हैं। फेडरेशन का उद्देश्य देशभर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराना है, जिसमें प्रक्ष की सफलता एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

प्रक्ष सिंह जादोन की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कासगंज के खेल प्रेमियों, शिक्षकों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न खेल संस्थाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने विश्वास जताया कि वह आने वाले वर्षों में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर कासगंज का नाम विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *