आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर कासगंज में फ्लैग मार्च, नवागत प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने संभाला मोर्चा

आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर कासगंज में फ्लैग मार्च, नवागत प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने संभाला मोर्चा

कासगंज। (सचिन उपाध्याय)आगामी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से बुधवार, 15 जुलाई 2026 को कोतवाली कासगंज के नवागत प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च बिलराम गेट, बारहद्वारी, सोरों गेट, चामुंडा मंदिर, ठंडी सड़क, बिलराम गेट चौराहा, बस स्टैंड, माल गोदाम चौराहा, गांधी मूर्ति, सराफा मार्केट, नदरई गेट, कांवड़ यात्रा मार्ग तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और व्यापारियों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र ने कहा कि, “कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रा मार्गों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।”

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने तथा आपसी सौहार्द कायम रखने की भी अपील की। #Kasganjpolice #kasganjnews

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *