पत्रकारों की समस्याओं को लेकर कासगंज प्रेस क्लब ने उठाई आवाज, डिप्टी सीएम समेत मंत्री को सौंपा 9 सूत्रीय मांग-पत्र

पत्रकारों की समस्याओं को लेकर कासगंज प्रेस क्लब ने उठाई आवाज, डिप्टी सीएम समेत मंत्री को सौंपा 9 सूत्रीय मांग-पत्र

 

कासगंज/लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पत्रकारों की समस्याओं के समाधान एवं उनके हितों की सुरक्षा को लेकर कासगंज प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ‘बॉबी ठाकुर’ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें 9 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपा।

 

प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न मांगों को सरकार के समक्ष रखा। प्रमुख मांगों में कासगंज में प्रेस क्लब के लिए स्थायी कार्यालय की व्यवस्था, जनपद स्तर पर स्थायी पत्रकार समिति का गठन, पत्रकारों के लिए आवासीय सुविधा, पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज करने से पहले निष्पक्ष जांच, वेतन-भत्ता लागू करने, टोल टैक्स में छूट तथा पत्रकारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने जैसी मांगें शामिल रहीं।

प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य तथा राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और नियमानुसार विचार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर कासगंज प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ‘बॉबी ठाकुर’, दैनिक सहानुभूति के संपादक विजय दास मौर्य, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष शमीम अहमद अल्वी तथा रितेश द्विवेदी उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन:
लखनऊ में पत्रकारों की समस्याओं को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी को 9 सूत्रीय मांग-पत्र सौंपते कासगंज प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ‘बॉबी ठाकुर’ एवं अन्य प्रतिनिधि।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *