अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत किशोर दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, हवन-हरि स्मरण व संकीर्तन में उमड़े लोग

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत किशोर दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि, हवन-हरि स्मरण व संकीर्तन में उमड़े लोग

 

उत्तर प्रदेश/सोरों। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित एवं प्रख्यात समाजसेवी भारत किशोर दुबे की प्रथम पुण्यतिथि पर अग्रवाल धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन एवं हरि स्मरण से हुई। इसके पश्चात श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रसाद वितरण किया गया।

 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह शिवांशु दुबे के दिवंगत पिता भारत किशोर दुबे को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, भारतीय जनता पार्टी सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने भारत किशोर दुबे को समाज के प्रति समर्पित, धर्मनिष्ठ और सेवाभावी व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवनभर धार्मिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका निभाई तथा गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों, विशेषकर बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग देकर समाजसेवा की मिसाल कायम की। उनके सामाजिक और धार्मिक योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान भजन गायक राघव चाकर एवं दीपक निर्भय ने हरि नाम संकीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर संत विपिन बापू, आचार्य राजदीप पांडेय, विभाग प्रचारक आशुतोष, शिक्षा सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, बालकृष्ण दुबे, नरेश नंदन, मनोज शर्मा, केपी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, नगर संघ चालक डॉ. एन.पी. सिंह हल्दिया, डॉ. प्रभाकर पाराशरी, महेश त्रिवेदी, सुनील तिवारी, श्रीकांत तिवारी, अनुराग शर्मा (एडवोकेट), संजय दुबे, सुरेश पटियात, रंजीत दुबे, शशिधर द्विवेदी, विनय सक्सैना, जयकिशन तिवारी, अभिषेक वशिष्ठ, सत्यम चतुर्वेदी, गोविंद तिवारी, माधव महेरे, अंशुल भारद्वाज, हेमंत त्रिगुणायत, विशोक अग्रवाल ,मनीष शर्मा,दीपक उपाध्याय अनुराग शर्मा एडवोकेट, चेतन शर्मा,अम्बरीश वशिष्ठ, मनोज सोलंकी, सार्थक मिश्रा,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। #soronlive 24 #श्रद्धांजलि

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *