ए वी बी वी के 78वें स्थापना दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अभाविप के 78वें स्थापना दिवस पर हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बीएवी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों से पौधों की देखभाल और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का किया आह्वान

कासगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर बीएवी इंटर कॉलेज, कासगंज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया।

मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक रजनेश कुमार ने पौधरोपण करते हुए कहा कि समय-समय पर वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।

प्रांत छात्रा प्रमुख डॉ. भारती वार्ष्णेय ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी देखभाल करना भी हम सभी का दायित्व है। जिला प्रमुख अंकित पुंडीर ने सभी से व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

प्रांत एसएफएस सह संयोजक अंकित पाठक ने बताया कि अभाविप द्वारा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर लगातार वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में प्रांत सह सोशल मीडिया संयोजक अनंत प्रताप सिंह, जिला संगठन मंत्री ध्रुव गंगवार, विभाग छात्रा प्रमुख मुस्कान प्रजापति, जिला संयोजक हिमांशु लोधी, जिला सह एसएफएस मीत पाल, नगर मंत्री कृष्णा माहेश्वरी, सिंटू कुमार, राहुल राजपूत, श्लोक, अंशुल बाबू, अंश सक्सेना, दिव्यांश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *