एक किलोमीटर की कच्ची सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, बारिश में नगला कपैटा–पावलडेरा मार्ग पर ठप हो जाता है आवागमन

एक किलोमीटर की कच्ची सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत, बारिश में नगला कपैटा–पावलडेरा मार्ग पर ठप हो जाता है आवागमन

 

कासगंज। सिढ़पुरा विकास खंड क्षेत्र के नगला कपैटा से पावलडेरा गांव तक जाने वाला करीब एक किलोमीटर लंबा कच्चा मार्ग वर्षों से बदहाल स्थिति में है। सड़क का निर्माण आज तक नहीं हो सका, जिससे ग्रामीणों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में यह मार्ग कीचड़ और जलभराव के कारण पूरी तरह दलदल में तब्दील हो जाता है।

ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश के बाद ही सड़क पर घुटनों तक कीचड़ और पानी भर जाता है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी किसानों और स्कूली छात्र-छात्राओं को होती है। किसानों की कृषि भूमि इसी मार्ग से जुड़ी है, लेकिन बारिश के दौरान वे खेतों तक भी नहीं पहुंच पाते। वहीं विद्यार्थियों का स्कूल आना-जाना भी बाधित हो जाता है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर दिलाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। उनका कहना है कि यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अथवा मुख्यमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत आसानी से बनाई जा सकती है। यदि संबंधित अधिकारी इसका प्रस्ताव शासन को भेज दें, तो सड़क निर्माण की स्वीकृति मिल सकती है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नगला कपैटा से पावलडेरा तक कच्चे मार्ग का शीघ्र पक्की सड़क में निर्माण कराया जाए, ताकि गांववासियों, किसानों और विद्यार्थियों को वर्षभर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *