रामनगर–बांद्रा एक्सप्रेस के सोरों शूकर क्षेत्र पर ठहराव को सांसद ने की पहल

रामनगर–बांद्रा एक्सप्रेस के सोरों शूकर क्षेत्र पर ठहराव को सांसद ने की पहल

 

सोरों (कासगंज)। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में आयोजित मंडलीय कमेटी की बैठक में एटा लोकसभा सांसद देवेश शाक्य ने सोरों शूकरक्षेत्र के श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रामनगर–बांद्रा एक्सप्रेस का सोरों शूकरक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग प्रमुखता से उठाई।

बैठक में सांसद ने इसके साथ ही एटा–कासगंज रेलवे लाइन का निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा रेलवे अंडरपासों में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था कराने का भी सुझाव दिया।

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक वीणा सिन्हा, रेलवे के प्रमुख विभागाध्यक्ष, शाखाधिकारी तथा क्षेत्र के सांसद एवं उनके प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता बरेली लोकसभा सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने की।

सांसद द्वारा सोरों शूकरक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रामनगर–बांद्रा एक्सप्रेस के ठहराव की मांग को क्षेत्र के यात्रियों और तीर्थयात्रियों के लिए महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *