प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर भारद्वाज का सोरों में भव्य स्वागत, भगवान वराह के किए दर्शन-पूजन

सोरों (कासगंज)। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर भारद्वाज का पहली बार तीर्थ नगरी सोरों आगमन पर भाजपा नगर मंडल द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। स्वागत के बाद उन्होंने भगवान वराह मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ब्रजबहादुर भारद्वाज ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना भाजपा की प्राथमिकता है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही संगठन का संकल्प है। उन्होंने कहा कि सोरों की पावन धरा पर आकर उन्हें अत्यंत गर्व और आत्मिक प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया, राजवीर सिंह भल्ला, सुरेश माहेश्वरी, शिवकुमार भारद्वाज, शरद गुप्ता, अनुरोध प्रताप सिंह, बीडी राणा, आकाशदीप रानू, मनोज भारद्वाज, संपूर्णानंद भारद्वाज, सर्वेश दुबे, कृष्णकांत वशिष्ठ, आशुतोष त्रिवेदी, गिरीश वार्ष्णेय, विजय गोस्वामी, राहुल शर्मा, गंगेश तिवारी, अनीता उपाध्याय, श्रीकांत तिवारी, अरविंद तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

