कासगंज में बजरंग दल सेवा सप्ताह के अंतर्गत हुआ पौधारोपण विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने लिया हरियाली का संकल्प

कासगंज में बजरंग दल सेवा सप्ताह के अंतर्गत हुआ पौधारोपण
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने लिया हरियाली का संकल्प

*कासगंज।* बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत मंगलवार को कासगंज नगर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रमोद साहू जी, बजरंग दल जिला संयोजक गोविंद महेरे, नगर संयोजक सत्येंद्र सिंह, नगर सहसंयोजक विशु वार्ष्णेय, नगर विद्यार्थी प्रमुख अमन कुलश्रेष्ठ, बलोउपासना प्रमुख आशुतोष चौहान, प्रखंड संयोजक रिंकू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न स्थानों पर छायादार और फलदार पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि सेवा सप्ताह के माध्यम से संगठन समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण दोनों को प्राथमिकता दे रहा है। पौधारोपण के बाद सभी पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं ने ली।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें बचाने की अपील की।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *