हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से मचा हड़कंप, करंट लगने से पशु की मौत, महिला गंभीर रूप से झुलसी

हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से मचा हड़कंप, करंट लगने से पशु की मौत, महिला गंभीर रूप से झुलसी

विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप, घायल महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर

 

सोरों (कासगंज)। सोरों कोतवाली क्षेत्र के होडलपुर गांव में रविवार को हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से एक पशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

 

जानकारी के अनुसार, होडलपुर निवासी गुड्डो पत्नी सुरेश बघेल हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आ गईं, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोरों में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसे में एक पशु की भी करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जर्जर और ढीले विद्युत तारों की शिकायत कई बार की जा चुकी थी, लेकिन विभाग ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण यह हादसा हुआ।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और घटना की जानकारी संबंधित विभाग को दी। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जर्जर लाइनों की तत्काल मरम्मत कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

#Kasganj #Soron #BreakingNews

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *