ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का सोरों में भव्य स्वागत
दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भगवान वराह के चरणों में किया नमन, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया सम्मान

सोरों (कासगंज)। भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री पूरन लाल लोधी के प्रथम बार जनपद कासगंज आगमन पर सोरों में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री पूरन लाल लोधी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया के साथ भगवान वराह के मंदिर पहुंचकर पुष्पमाला अर्पित की तथा उनके चरणों में शीश नवाकर प्रदेश एवं संगठन की उन्नति की कामना की।
स्वागत समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का पटका पहनाकर एवं फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया।
इस दौरान मनोज भारद्वाज, नानक चंद्र गुप्ता, मनीष शर्मा, गिरीश वार्ष्णेय, सत्यम चतुर्वेदी, विजय गोस्वामी, राहुल पचौरी, सीमा शाक्य, सविता गुप्ता, ज्योति मौर्य, शंकुतला निर्भय, रचना पचौरी, बृजेश उपाध्याय, धर्मेंद्र कुमार, संजय दुबे, योगेंद्र निर्भय, चई बाबू, आशुतोष त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
#BJP #Kasganj #Soron
Author: Soron Live 24

