सोरों नगर पालिका वित्तीय अभिलेखों के अवलोकन की मांग को लेकर सभासदों ने अधिशासी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वित्तीय अभिलेखों के अवलोकन की मांग को लेकर सभासदों ने सौंपा ज्ञापन

अधिशासी अधिकारी व एसडीएम हर्षिता देवड़ा से मार्च 2025 से जून 2026 तक के आय-व्यय का रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की मांग, अभिलेख न मिलने पर क्रमिक अनशन की चेतावनी

सोरों (कासगंज)। नगर पालिका परिषद सोरों के कई सभासदों ने शनिवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी एवं एसडीएम हर्षिता देवड़ा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मार्च 2025 से जून 2026 तक के आय-व्यय एवं अन्य वित्तीय अभिलेखों के अवलोकन की मांग की गई।
। सभासदों का कहना है कि उन्हें विगत बोर्ड बैठक के एजेंडे से संबंधित वित्तीय अभिलेखों का अध्ययन करना है। इसके लिए आय-व्यय का पूरा विवरण एवं अन्य अभिलेख उपलब्ध कराए जाएं तथा उनके अवलोकन के लिए संबंधित कर्मचारी को निर्देशित किया जाए।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि अभिलेखों का अवलोकन नहीं कराया गया तो सभी सभासद क्रमिक अनशन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

 

सभासद नीतेश पंचौरी (रिंकू) ने कहा कि, “हम केवल वित्तीय अभिलेखों का अवलोकन करना चाहते हैं। जनप्रतिनिधि होने के नाते रिकॉर्ड देखना हमारा अधिकार है। यदि अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए तो लोकतांत्रिक तरीके से आगे की रणनीति अपनाई जाएगी।”

सभासद विष्णुकांत तिवारी ने कहा, “नगर पालिका के कार्यों में पारदर्शिता बनी रहनी चाहिए। आय-व्यय का पूरा विवरण सभी सभासदों को उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है, ताकि जनहित से जुड़े विषयों की सही जानकारी मिल सके।”

सभासद पवनेश सक्सेना ने कहा, “हमारी मांग पूरी तरह नियमसम्मत है। अभिलेख उपलब्ध कराकर पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।”

सभासद जयपाल कश्यप ने कहा, “जनता के धन से होने वाले कार्यों का लेखा-जोखा निर्वाचित प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उम्मीद है कि हमारी मांग पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई होगी।”ज्ञापन के दौरान सभासद नीतेश पंचौरी (रिंकू), विष्णुकांत तिवारी, पवनेश सक्सेना, जयपाल कश्यप और रवि दुबे उपस्थित रहे।
#YogiAdityanath #dmkasganj #sdm #Soron

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *