मिशन ‘सेफ फ्यूचर’ के तहत परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 36 वाहनों के चालान, 5 वाहन किए निरुद्ध

स्कूल वाहनों की जांच में 3 वाहन मानकों पर खरे नहीं उतरे, ओवरस्पीड व ओवरलोड वाहनों पर भी चला अभियान
कासगंज। परिवहन विभाग द्वारा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान के तहत एआरटीओ आर.पी. मिश्रा के नेतृत्व में जिले में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्कूल वाहनों सहित विभिन्न श्रेणी के वाहनों का सघन निरीक्षण किया गया।
जांच के दौरान 3 स्कूल वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, जिनके विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। वहीं ओवरस्पीड में संचालित 18 वाहनों के चालान किए गए तथा ओवरलोड पाए जाने पर 5 वाहनों को निरुद्ध (सीज) किया गया।
पूरे अभियान में कुल 36 वाहनों के चालान किए गए और 5 वाहनों को निरुद्ध करते हुए 2 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना अधिरोपित किया गया।
एआरटीओ आर.पी. मिश्रा ने कहा कि “मिशन ‘सेफ फ्यूचर’ का उद्देश्य स्कूली बच्चों सहित सभी सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। ओवरस्पीड, ओवरलोड एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वाहन संचालक निर्धारित मानकों और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।”
#Kasganj #MissionSafeFuture #RoadSafety
Author: Soron Live 24

