भाजपा सोरों नगर की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं पर रहा जोर

भाजपा सोरों नगर की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं पर रहा जोर

कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का किया गया आह्वान

 

सोरों (कासगंज)। भारतीय जनता पार्टी सोरों नगर की मासिक बैठक मंडपम गेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश चौधरी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी राजवीर सिंह भल्ला तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष आदित्य कांकोरिया मौजूद रहे। बैठक का संचालन मनीष शर्मा ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए राजवीर सिंह भल्ला ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। वहीं आदित्य कांकोरिया ने पार्टी की रीति-नीति और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठक के अंत में अध्यक्ष योगेश चौधरी ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

बैठक में मनोज भारद्वाज, आशुतोष त्रिवेदी, गिरीश वार्ष्णेय, सतीश चौधरी, कन्हैयाल बघेल, धर्मेंद्र कुमार, राहुल शर्मा, शिवम भारद्वाज, रिंकू पचौरी, विजय गोस्वामी, विष्णुकांत तिवारी, शिव बैंदेल, अनीता उपाध्याय, सविता गुप्ता, ज्योति मौर्य, शकुंतला निर्भय, चई बाबू, राहुल पचौरी, विवेक वशिष्ठ, अतुल मिश्रा, रामोतार शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

#Kasganj #Soron #BJP

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *