कासगंज में स्कूल वाहनों पर एआरटीओ की सख्ती: विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी

कासगंज में स्कूल वाहनों पर एआरटीओ की सख्ती: विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी

स्कूल बसों की फिटनेस, परमिट और चालकों के लाइसेंस की जांच, सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने पर जोर

कासगंज। नए शैक्षणिक सत्र के मद्देनज़र बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कासगंज के एआरटीओ आर.पी. मिश्रा के नेतृत्व में स्कूल बसों एवं अन्य विद्यालयी वाहनों का विशेष चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान स्कूल वाहनों के परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, आवश्यक सुरक्षा उपकरणों तथा चालकों के वैध ड्राइविंग लाइसेंस की गहन जांच की जा रही है।

जांच के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, क्षमता से अधिक बच्चों को वाहन में न बैठाने तथा सुरक्षित ढंग से वाहन संचालन के लिए जागरूक किया गया। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को भी सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एआरटीओ आर.पी. मिश्रा ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों के लिए केवल वैध परमिट, फिटनेस प्रमाणित और प्रशिक्षित चालक द्वारा संचालित स्कूल वाहन का ही चयन करें। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्कूल वाहनों की विशेष चेकिंग का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *