एक साल बाद भी नहीं बदले हालात: सोरों की आसरा आवासीय कॉलोनी बदहाली की मार झेलने को मजबूर

एक साल बाद भी नहीं बदले हालात: सोरों की आसरा आवासीय कॉलोनी बदहाली की मार झेलने को मजबूर

गिरी हुई पानी की टंकी का मलबा अब भी पड़ा, नई टंकी का निर्माण अधूरा; जलभराव, गंदगी और मच्छरों से त्रस्त हैं कॉलोनी वासी

(सोरों बदरिया आसरा आवासीय कॉलोनी की दुर्दशा की तस्वीरें)

सोरों (कासगंज)। (लेखक सचिन उपाध्याय)सोरों नगर की आसरा आवासीय कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं का गंभीर अभाव देखने को मिल रहा है। करीब एक वर्ष पूर्व धराशायी हुई पानी की ओवरहेड टंकी का मलबा आज भी मौके पर पड़ा हुआ है, लेकिन नई पानी की टंकी के निर्माण की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे कॉलोनी के लोगों में प्रशासन और संबंधित विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है।

कॉलोनी की सबसे बड़ी समस्या सफाई व्यवस्था बनी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां नियमित रूप से सफाई कर्मी नहीं पहुंचते, जिसके कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। गंदगी के चलते बदबू फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

वहीं, नालियों का निर्माण न होने से बारिश और घरेलू उपयोग का पानी कॉलोनी में ही जमा हो जाता है। जलभराव के कारण कई स्थानों पर गंदा पानी लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे मच्छर और कीड़े-मकोड़े तेजी से पनप रहे हैं। कॉलोनीवासियों का कहना है कि शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक साल पहले पानी की ओवरहेड टंकी भरते समय गिर गई थी, लेकिन उसका मलबा आज तक नहीं हटाया गया। इसके साथ ही नई टंकी का निर्माण भी शुरू नहीं किया गया है, जिससे पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कॉलोनीवासियों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि गिरी हुई टंकी का मलबा तत्काल हटाया जाए, नई पानी की टंकी का निर्माण कराया जाए, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा नालियों का निर्माण कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। !

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *