सपा कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, केक काटकर दी दीर्घायु की शुभकामनाएं
सोरों (कासगंज)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन कासगंज जनपद में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव के दिशा-निर्देश पर तीर्थ नगरी सोरों में नगर अध्यक्ष अभय राज मिश्रा के आवास पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की गई।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
नगर अध्यक्ष अभय राज मिश्रा ने कहा
“समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव युवाओं, किसानों, गरीबों और वंचित वर्ग की मजबूत आवाज हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास और सामाजिक न्याय को नई दिशा मिली। हम सभी उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हैं।”
जिला प्रवक्ता ओम शिव मिश्रा ने कहा
“अखिलेश यादव की नीतियां और विकासवादी सोच आज भी प्रदेश के युवाओं और आम जनता के लिए प्रेरणा हैं। समाजवादी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।”
कार्यक्रम में ओम शिव मिश्रा (जिला प्रवक्ता), अनुराग बरवारिया (नगर महासचिव), मोहम्मद साजिद (नगर अध्यक्ष, युवजन सभा), रजत राज मिश्रा (नगर अध्यक्ष, लोहिया वाहिनी), कृष्णराज मिश्रा (ब्लॉक अध्यक्ष, सोरों), विजय कुमार (नगर उपाध्यक्ष), पुष्कर राज मिश्रा (नगर उपाध्यक्ष), महेंद्र कश्यप, प्रशांत यादव (नगर उपाध्यक्ष) सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Soron Live 24

