सोरों–सलेमपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला समेत तीन घायल

सोरों–सलेमपुर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, महिला समेत तीन घायल

कासगंज। (सचिन उपाध्याय/रवि श्रोतीय)सोरों कोतवाली क्षेत्र के सोरों–सलेमपुर (बीबी) मार्ग पर मंगलवार शाम तोलकपुर के निकट दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोरों पहुंचाया।

घायलों की पहचान शिवाकांत पुत्र विजय पाठक निवासी करूआबारा थाना सोरों, पिंटू पुत्र विजेंद्र सिंह तथा उनकी पत्नी छाया, निवासी मोहल्ला नगर, थाना सोरों के रूप में हुई है। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी जुटाने के साथ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *