हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ गोपाल मराठा का सम्मान

कासगंज। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल कासगंज के तत्वावधान में मंगलवार को चामुंडा मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हनुमान जी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, सामाजिक सद्भाव और युवाओं में संस्कार निर्माण की कामना की।
जिला संयोजक गोविंद महेरे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और अनुशासन के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर गोविंद महेरे ने कहा कि बजरंग दल “सेवा, सुरक्षा और संस्कार” के संकल्प के साथ प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को नगर के प्रमुख मंदिरों में नियमित रूप से हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन करता है, जिससे युवाओं में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास हो सके।
कार्यक्रम के दौरान रामलीला कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपाल मराठा का बजरंग दल की ओर से पटका पहनाकर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में जिला संयोजक गोविंद महेरे और विहिप जिला अध्यक्ष प्रमोद साहू ने गोपाल मराठा को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम में सत्येंद्र सिंह, विशु वार्ष्णेय, भविष्य माहेश्वरी, अमन कुलश्रेष्ठ, जीतू मौर्य, राजेंद्र मौर्य, सुधांशु भारद्वाज, जयप्रकाश गुप्ता, नवीन सक्सेना, राज दिवाकर, सुमित और रिंकू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Author: Soron Live 24

