सोरों में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: लूट की बाइक समेत तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

सोरों में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: लूट की बाइक समेत तीन बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

कासगंज। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सोरों पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। जवाबी कार्रवाई के दौरान एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक लूटी गई मोटरसाइकिल, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 28/29 जून की रात थाना सोरों क्षेत्र में बदमाशों की मौजूदगी की गोपनीय सूचना मिलने पर थाना सोरों पुलिस और एसओजी टीम संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग एवं कॉम्बिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान सहावर की ओर से मोटरसाइकिल पर आते तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस का दावा है कि बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा और गिरफ्तारी के उद्देश्य से जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल एक दिन पूर्व कोतवाली कासगंज क्षेत्र से लूटी गई थी। पुलिस ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • विशाल कश्यप पुत्र बंगाली, निवासी ग्राम नौरथा, थाना कोतवाली कासगंज (मुठभेड़ में घायल)
  • अमृत पुत्र रमेश चंद्र, निवासी मोहल्ला नवाब, थाना एवं जनपद कासगंज
  • गोविंद पुत्र दिनेश कुमार, निवासी ग्राम गोयती, थाना सोरों, जनपद कासगंज

बरामदगी:लूट की एक मोटरसाइकिल अवैध असलह जिंदा कारतूस

 

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *