बूथ 100 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

बूथ 100 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अर्पित की श्रद्धांजलि

सोरों के बूथ संख्या-100 पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने लिया राष्ट्रसेवा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प

 

सोरों। नगर मंडल सोरों के मोहल्ला कटरा मठ स्थित शक्ति केंद्र-ए के बूथ संख्या-100 पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के राष्ट्रहित, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विचारों को कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना।

इसके उपरांत भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र के प्रति योगदान और बलिदान को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और अखंड भारत के संकल्प का प्रतीक है, जिनके आदर्श आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री नानक चंद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ समाज को सकारात्मक दिशा देने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने वाला प्रेरणादायी कार्यक्रम है। वहीं योगेंद्र निर्भय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र के प्रति समर्पण हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर गिरीश चंद्र, सतीश चौधरी, अवनीश वशिष्ठ, राहुल पाठक, विशाल पाठक, विजय गोस्वामी, सभासद शिवम गुप्ता, अतुल गुप्ता, राहुल पचौरी, सचिन सैनी, देव ठाकुर, अर्जुन यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *