बिहार के लाल भारत तिवारी को सोरों में भावभीनी श्रद्धांजलि, सभासदों ने दी श्रद्धांजलि

बिहार के लाल भारत तिवारी को सोरों में भावभीनी श्रद्धांजलि, सभासदों ने दी श्रद्धांजलि

 

सोरों शूकरक्षेत्र, कासगंज। बिहार के लाल भारत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए तीर्थ नगरी सोरों में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिसर में आयोजित सभा में उपस्थित सभासदों एवं गणमान्य लोगों ने भारत तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारत तिवारी ने अपने कार्यों एवं संघर्षशील जीवन से समाज में एक विशेष पहचान बनाई। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

सभासद नितेश कुमार पचौरी ने श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि “भारत तिवारी एक कर्मठ, संघर्षशील और समाज के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनकी मौत समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके आदर्श एवं विचार आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे। हम सभी उनकी पुण्य स्मृति को नमन करते हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।”

श्रद्धांजलि सभा में सभासद विष्णुकांत तिवारी, रवि दुबे, अनुभव निर्भय, पंकज भार्गव, गोपाल स्वामी एवं प्रशांत भारद्वाज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *