28 जून को हर बूथ पर सुना जाएगा प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

28 जून को हर बूथ पर सुना जाएगा प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

सोरों शूकरक्षेत्र में शक्ति केंद्र बैठक सम्पन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

सोरों शूकरक्षेत्र (कासगंज)। तीर्थ नगरी सोरों शूकरक्षेत्र में शक्ति केंद्र की बैठक सेक्टर प्रभारी मनीष शर्मा के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 28 जून 2026 को प्रसारित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सेक्टर बी के प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुनने एवं देखने की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों एवं जनसंपर्क अभियानों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

नगर अध्यक्ष आदित्य कंकोरिया ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला मंच है। प्रत्येक बूथ पर इसकी व्यवस्था कर अधिकाधिक नागरिकों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।”

वहीं सेक्टर प्रभारी मनीष शर्मा ने कहा कि “संगठन के सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जुटे हुए हैं। प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे प्रधानमंत्री के विचारों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।”

बैठक में मंडल प्रभारी सहावर मनोज मधुबन, योगेंद्र निर्भय, अंशुल दुबे, ग्रीस वशिष्ठ, सत्यम चतुर्वेदी, मोहित दुबे, अभिनव शर्मा, हनी, उदित शर्मा, अमन पाठक, जुगल किशोर, रोहित देवल, पवन अग्रवाल, रामू महर, अंकित गुप्ता, अर्जुन प्रजापति, रवि सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *