सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम तोलकपुर में जन चौपाल आयोजित

सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर ग्राम तोलकपुर में जन चौपाल आयोजित

 

सोरों/कासगंज। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम तोलकपुर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ब्रजेश उपाध्याय रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि मनीष शर्मा (पंडा जी) ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता हेतराम ने की। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी अजीत शर्मा, ग्राम प्रधान नेकसू मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जनहित की अनेक योजनाएं संचालित कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। जनधन योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों के बैंक खाते खोले गए, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए तथा उज्ज्वला योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए।

इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों को पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों को वार्षिक आर्थिक सहायता, हर घर नल योजना के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने तथा नि:शुल्क राशन वितरण जैसी योजनाओं का भी उल्लेख किया गया।

मनीष शर्मा का बयान

मनीष शर्मा ने कहा कि “केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। सरकार की प्राथमिकता गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग का सशक्तिकरण है। जन चौपालों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर उन्हें लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है।”

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ उठाने और अन्य पात्र लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया गया।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *