कादरवाड़ी में जनचौपाल का आयोजन, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व नवजातों का अन्नप्राशन संपन्न

कादरवाड़ी में जनचौपाल का आयोजन, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व नवजातों का अन्नप्राशन संपन्न

 

सोरों कादरवाड़ी,। यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के 12 सफलतम वर्ष ‘सेवा, सुशासन व जनकल्याण’ के उपलक्ष्य में ग्राम कादरवाड़ी में जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तेजपाल सिंह जी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन अतुल मिश्रा विस्तारक ने किया। वक्ता मनोज मधुवन जी ने काव्य पाठ के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामवासियों को दी।
चौपाल को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष आदित्य काकोरिया जी ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों व सेवा कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही हमारा संकल्प है।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की गई तथा नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया।
इस अवसर पर पंचायत सचिव अनिरुद्ध द्विवेदी, एडीओ रामनिवास वर्मा, पंचायत सहायक संजीव कुमार, रोजगार सेवक, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां, आशा कार्यकत्रियां एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *