सोमवती अमावस्या मेले की तैयारियों का पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी, प्रकाश, टेंट व अस्थाई शौचालयों की व्यापक व्यवस्था

कासगंज यूपी।सोरों। (सचिन उपाध्याय/रवि श्रोतीय)सोमवती अमावस्या पर्व पर तीर्थनगरी सोरों में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे लगातार व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
नगर पालिका द्वारा मेला क्षेत्र, गंगाजी किनारे तथा लहरा मार्ग पर 15 पानी के टैंकर लगाए गए हैं। वहीं मेला ग्राउंड, गंगाघाट क्षेत्र एवं रेलवे स्टेशन रोड पर 10 अस्थायी प्याऊ स्थापित किए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं को पेयजल की कोई समस्या न हो।
इसके अलावा मेला ग्राउंड और लहरा गंगाघाट रोड स्थित गलफ्फटी क्षेत्र में 2 बड़े टेंटयुक्त प्याऊ लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए मेला ग्राउंड, वराह मूर्ति टावर, चंदन चौक, वोट वाले चौराहे, रहीस चौराहा, कटलेश्वर महादेव चौराहा तथा लहरा क्षेत्र में अतिरिक्त हाईमास्ट एवं प्रकाश व्यवस्था की गई है। साथ ही विभिन्न स्थानों पर अस्थायी शौचालय भी स्थापित किए गए हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे ने कहा कि सोमवती अमावस्या पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। पालिका की टीमें 24 घंटे सक्रिय रहकर सफाई, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी सहयोग बनाए रखने की अपील की।
तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र सोमवती अमावस्या पर्व को लेकर तीर्थ नगरी के युवाओं ने ज्ञापन के माध्यम से प्रकाश ,जल ,सफाई आदि व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई थी ।
#soron #सोमवतीअमावस्या #NagarPalikaParishadSoron
Author: Soron Live 24

