मोहनपुरा–सलेमपुर मार्ग बना मुसीबत, गड्ढों और कीचड़ से राहगीर बेहाल

मोहनपुरा–सलेमपुर मार्ग बना मुसीबत, गड्ढों और कीचड़ से राहगीर बेहाल

ओवरलोड डंपरों के आवागमन से सड़क हुई जर्जर, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग

कासगंज। (सचिन उपाध्याय/दुर्गेश ठाकुर)जनपद के मोहनपुरा से सलेमपुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और जलभराव होने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में हालात और भी खराब हो गए हैं, जिससे दोपहिया और छोटे वाहनों का आवागमन जोखिम भरा बन गया है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि NHAI के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्य में मिट्टी से भरे ओवरलोड डंपरों के लगातार आवागमन के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के चलते आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों के अनुसार, समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा ओवरलोड वाहनों के संचालन पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *