ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो की भीषण भिड़ंत, तीन की मौत, 5 घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो की भीषण भिड़ंत, तीन की मौत, 5 घायल

तेरहवीं से लौट रहे थे सभी लोग, भर सोली मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा

 

कासगंज। जनपद के थाना ढोलना क्षेत्र में गढ़ी-ढोलना मार्ग पर भरसोली मोड़ के निकट शुक्रवार शाम को एक टेंपो और ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, गढ़ी हरनाठेर निवासी बबलू के पिता की तेरहवीं में शामिल होने के लिए अलीगढ़ जनपद के थाना बरला क्षेत्र स्थित गांव अलखपुर से रिश्तेदार आए थे। कार्यक्रम के बाद सभी लोग टेंपो से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान भरसोली मोड़ से पहले सामने से आ रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टेंपो की जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में राकेश (32 वर्ष), योगेंद्र कुमार (27 वर्ष) और मानसिंह (52 वर्ष) निवासी गांव अलखपुर, थाना बरला, जनपद अलीगढ़ की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं टेंपो में सवार 5 अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ढोलना जगदीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली में जेबीएस भट्ठे की ईंटें भरी थीं। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।

Soron Live 24
Author: Soron Live 24

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *