सोरों मुख्य बाजार में भाजपा का जनसंपर्क अभियान जारी, गिनाईं सरकारों की उपलब्धियां

सोरों (कासगंज)। तीर्थ नगरी सोरों शूकरक्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का जनसंपर्क अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। मंडल उपाध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारी मनीष शर्मा पंडा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कटरा बाजार में घर-घर संपर्क कर केंद्र की मोदी सरकार के 12 वर्ष एवं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी तथा पत्रक वितरित किए।
मंडल उपाध्यक्ष मनीष शर्मा पंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश विकास, सुशासन तथा जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे जनता का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार मजबूत हो रहा है।
अभियान में योगेंद्र निर्भय, बाबू, तरुण तिवारी, अर्जुन प्रजापति, तुषार, रामोतार दोनेरिया, राहुल पाठक, आयु चौरारे, नैतिक शर्मा एवं राहुल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#BJP #Soron #Kasganj #ManishSharmaPanda #ModiGovernment #YogiGovernment #JanSamparkAbhiyan
Author: Soron Live 24

